Chamoli News

उत्तराखंड में बारिश ने लोगों को किया परेशान, गंगोत्री और कर्णप्रयाग मार्ग हुए बंद, कई वाहन फंसे

Uttarakhand news: इन दिनों उत्तराखंड मे भारी बारिश का कहर जारी है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते सड़कों पर पहाड़ियों से हो रहे भूस्खलन के कारण लगातार मलवा गिर रहा है। मलवा गिरने से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जिससे यात्रियों को आवाजाही करने मे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित है। वहीं कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है। ( Heavy rainfall in Uttarakhand )

कई वाहन फंसे

बता दें कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी झरने के पास नेताला, बिशनपुर, के पास मलवा और पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित हो गया है। डाबरकोट में बारिश के कारण लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे है। एनएच बड़कोट द्वारा उक्त स्थान पर मशीनरी तैनात हैं। बारिश और मलवा रुकने पर कार्य शुरू किया जाएगा। तो वहीं कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है। रविवार रात से कर्णप्रयाग सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलके सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हैं। प्रदेश में भूस्खलन आदि कारणों के चलते रविवार को 44 मार्ग बंद हुए हैं। जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ( Gangotri and karnprayag highway closed due to heavy rainfall )

Join-WhatsApp-Group

To Top