Dehradun News

तैयार हो जाइए! उत्तराखंड में जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

Census 2027
Ad

Uttarakhand Census 2027 | Dehradun census update | self enumeration India | census portal India | population survey Uttarakhand : उत्तराखंड में प्रस्तावित जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में 25 अप्रैल से 25 मई के बीच राज्यभर में भवनों की सूची (हाउस लिस्टिंग) तैयार की जाएगी। इस बार प्रक्रिया को और आसान और डिजिटल बनाने के लिए सरकार ने स्वगणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।

बताया गया है कि 10 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद आम लोग वेबसाइट पर जाकर खुद अपने मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

खुद भी भर सकेंगे जनगणना फॉर्म

नई व्यवस्था के तहत अब नागरिकों को सिर्फ सरकारी कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे पोर्टल पर जाकर “स्वगणना” विकल्प चुनकर अपनी जानकारी खुद अपलोड कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आने की उम्मीद है।

जनगणना में पूछे जाएंगे 33 अहम सवाल

जनगणना के दौरान नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे…जिनमें मकान, सुविधाओं और परिवार से जुड़ी विस्तृत जानकारी शामिल होगी।

प्रमुख सवाल इस प्रकार हैं:
मकान नंबर और जनगणना नंबर
मकान की दीवार, छत और फर्श की सामग्री
मकान का उपयोग और उसकी स्थिति
परिवार के सदस्यों की संख्या और विवरण
परिवार के मुखिया का नाम, लिंग और वर्ग (SC/ST/Others)
मकान का स्वामित्व और कमरों की संख्या
विवाहित दंपत्तियों की संख्या
पेयजल और बिजली का स्रोत
शौचालय और स्नानगृह की उपलब्धता
रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन
खाना पकाने का ईंधन
इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर जैसी सुविधाएं
वाहन जैसे साइकिल, बाइक, कार आदि
परिवार द्वारा उपयोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
मुखिया का मोबाइल नंबर (केवल जनगणना उपयोग के लिए)
डिजिटल जनगणना से बदलेगी प्रक्रिया

इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक तकनीक आधारित होगी। इससे डेटा संग्रहण में तेजी आएगी और त्रुटियों की संभावना भी कम होगी। सरकार का मानना है कि स्वगणना की सुविधा से ज्यादा से ज्यादा लोग खुद अपनी जानकारी दर्ज करेंगे…जिससे जनगणना अधिक सटीक और प्रभावी बन सकेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top