Jobs

12वीं पास के लिए सुनहरा मौका! SSC में निकली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

Ad

SSC Stenographer 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 261 रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 26 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

पंजीकरण शुरू: 6 जून 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जून 2025

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 27 जून 2025 (रात्रि 11 बजे तक)

संशोधन विंडो: 1 से 2 जुलाई 2025

कंप्यूटर आधारित परीक्षा: 6 से 11 अगस्त 2025

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।

आयु सीमा:

ग्रेड C: 18 से 30 वर्ष

ग्रेड D: 18 से 27 वर्ष

(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी)

आवेदन शुल्क:

सामान्य वर्ग के लिए: 100

मुफ्त आवेदन: महिला, SC/ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक

परीक्षा पैटर्न:

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) – बहुविकल्पीय प्रश्न

स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट – CBT में सफल उम्मीदवारों के लिए

प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में होगा

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे

सैलरी:

ग्रेड C (Group B, Non-Gazetted):
9,300 – 34,800 + ग्रेड पे 4,200

ग्रेड D (Group C):
5,200 – 20,200 + ग्रेड पे 2,400

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top