Jobs

ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका,दिल्ली हाई कोर्ट में निकली भर्ती

DelhiHighCourtRecruitment2026
Ad

Delhi High Court Recruitment 2026 : Junior Judicial Assistant Vacancy 2026 : Delhi High Court JJA Jobs : Graduate Government Job 2026 : Court Recruitment Update : दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) के 152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो ग्रेजुएट हैं और अंग्रेजी टाइपिंग में दक्ष हैं। सरकारी नौकरी, स्थिर करियर और आकर्षक वेतन के कारण यह भर्ती युवाओं के बीच चर्चा में है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 तक दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 फरवरी 2026 ही निर्धारित की गई है।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए शुरुआती सैलरी 35,400 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन में संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ना होगा…फिर Apply Online लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फीस का भुगतान करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना चाहिए।

दिल्ली हाई कोर्ट में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top