
Summer Special Train | Indian Railways | Lalkuan to Kolkata | Passenger : गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। Summer Special Train यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं से कोलकाता के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
रेलवे के अनुसार 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून तक लालकुआं से प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी…जबकि कोलकाता से यह ट्रेन 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। Railway Update इस दौरान ट्रेन कुल 13 फेरों में यात्रियों को सेवा देगी।
ट्रेन संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल दोपहर 1:35 बजे लालकुआं से रवाना होकर किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल और बर्द्धमान जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए शुक्रवार रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल शनिवार सुबह 5 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे….जिनमें एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एसी थर्ड इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।
रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है खासकर उन लोगों को जो उत्तराखंड से पूर्वी भारत की यात्रा करते हैं।






