Nainital-Haldwani News

यात्रियों के लिए खुशखबरी! काठगोदाम-मुंबई ट्रेन होगी नियमित, किराया भी होगा कम

Kathgodam Mumbai Train
Ad

Kathgodam Mumbai Train | Superfast Express 21907/08 | Railway Fare Relief | NER Update | Direct Train Uttarakhand Mumbai : लालकुआं से यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यह ट्रेन नए स्थायी नंबर 21907/08 के साथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में संचालित की जाएगी। 

रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नियमित संचालन शुरू होने के बाद किराये में करीब 30 फीसदी तक कमी आ सकती है, जिससे सफर पहले के मुकाबले सस्ता और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

यह ट्रेन लंबे समय से यात्रियों की मांग में शामिल थी…क्योंकि यह सीधे मार्ग से संचालित होती है और यात्रा का समय भी कम करती है। अब इसे नियमित टाइम टेबल में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है…जिससे कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को मुंबई तक सीधी और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।

North Eastern Railway के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख जल्द तय की जाएगी और इसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

वर्तमान किराये की बात करें तो स्लीपर क्लास में करीब 430 रुपये, एसी थर्ड में 1120 रुपये और एसी सेकेंड में लगभग 1515 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। नियमित संचालन के बाद इन किरायों में कमी आने की उम्मीद है।

इस फैसले से काठगोदाम और आसपास के इलाकों के यात्रियों को न केवल सस्ता सफर मिलेगा…बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक भरोसेमंद और सीधा विकल्प भी उपलब्ध होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top