Nainital-Haldwani News

अच्छी खबर… कैंची धाम बाईपास मार्ग 15 जून से पहले शुरू हो जाएगा

Kainchi Dham Bypass Update
Ad

Kainchi Dham Bypass Update: Nainital Road Project : Satpal Maharaj Review : Uttarakhand Travel News : उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम की यात्रा को आसान बनाने के लिए बन रहा बाईपास 15 जून 2026 से पहले शुरू करने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने भीमताल में परियोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

यह बाईपास शुरू होने के बाद विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को जाम और संकरी सड़कों से राहत मिलेगी। खासकर 15 जून को लगने वाले वार्षिक मेले से पहले इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। हर साल इस मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

पुल की जगह बनेगा अस्थायी बैली ब्रिज

परियोजना के तहत शिप्रा नदी पर 74 मीटर लंबा स्थायी पुल बनना है….लेकिन पर्यटन सीजन से पहले इसके पूरा होने की संभावना कम है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग अस्थायी राहत के तौर पर बैली ब्रिज तैयार करेगा….ताकि यातायात बाधित न हो।

18.2 किलोमीटर लंबा है बाईपास

यह बाईपास भवाली सेनेटोरियम से शुरू होकर रतिघाट होते हुए पाडली तक जाएगा। कुल लंबाई 18.2 किलोमीटर है। दो चरणों में काम आगे बढ़ाया जा रहा है। दूसरे चरण के तहत करीब 10.22 किलोमीटर क्षेत्र में पहाड़ कटान का कार्य पूरा हो चुका है…जबकि अब पुल और अन्य संरचनात्मक काम बाकी हैं।

मंत्री सतपाल महाराज ने इस दौरे के दौरान 1258.12 लाख रुपये की पांच अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। प्रशासन का दावा है कि बाईपास शुरू होने से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top