Nainital-Haldwani News

GOOD NEWS: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन

train
Ad

Mumbai Central Kathgodam Holi Special Train : 09075 09076 Superfast : Holi Festival Special : Indian Railways Update : Kathgodam News :  होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन (09075/09076) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष सेवा मुंबई सेंट्रल से 25 फरवरी तथा 4, 11, 18 और 25 मार्च को संचालित होगी। वहीं काठगोदाम से यह ट्रेन 26 फरवरी और 5, 12, 19 व 26 मार्च को चलेगी।

26 फरवरी को काठगोदाम से चलने वाली गाड़ी शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से 6:33 बजे रवाना होकर यह ट्रेन किच्छा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, वलसाड, वापी और बोरीवली होते हुए अगले दिन रात 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी तृतीय श्रेणी के 5, एसी द्वितीय श्रेणी का 1, शयनयान के 8, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 तथा 2 जीएसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे का मानना है कि इससे होली पर घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top