Dehradun News

उत्तराखंड में 150 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई, 8 घंटे की रेड में बड़ा खुलासा

Uttarakhand GST Raid
Ad

Uttarakhand GST Raid | Tax Evasion Case | SIB Investigation | State Tax Department | Industrial Group : उत्तराखंड में जीएसटी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। विशेष जांच शाखा यानी एसआईबी की इस कार्रवाई में ट्रांसफॉर्मर कारोबार से जुड़े एक बड़े औद्योगिक समूह पर शिकंजा कसा गया है।

आयुक्त राज्य कर Sonika Singh के निर्देश पर चली करीब आठ घंटे की इस कार्रवाई में अधिकारियों ने मौके पर ही 19 करोड़ 83 लाख रुपये जीएसटी जमा कराया। साथ ही फैक्ट्री से 76 करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक भी सीज कर दिया गया है…जिसे जांच पूरी होने तक हटाया नहीं जा सकेगा।

जांच में सामने आया कि कंपनी ने कागजों में यूनिट को निष्क्रिय दिखाया था…लेकिन उसी के जरिए देशभर में कारोबार जारी था। पिछले छह–सात महीनों में करीब 150 करोड़ रुपये की खरीद के बावजूद जीएसटी पोर्टल पर लगातार ‘निल’ रिटर्न दाखिल किए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि तमिलनाडु, महाराष्ट्र और दमन–दीव से माल मंगाकर उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक सप्लाई की जा रही थी…जबकि कागजों में कारोबार शून्य दिखाया गया।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा करने के लिए विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस डेटा एनालिसिस का भी सहारा लिया। करीब एक महीने की निगरानी के बाद 32 अधिकारियों की टीम ने संयुक्त आयुक्त Roshan Lal और अपर आयुक्त Rakesh Verma के निर्देशन में यह कार्रवाई की।

फिलहाल कंपनी और उसके निदेशकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। विभाग का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top