Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस ने उठाया आमना की मौत से पर्दा, अवैध संबंध के चलते पति ने की पत्नी की हत्या


हल्द्वानी: बैलपड़ाव से बड़ा ही दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला की हत्या कर दी गई। जिसके बाद आरोपित पति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर आरोपित ने यह कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह तीन बजे बैलपड़ाव चौकी को लूनियागांजा खत्ता में एक विवाहिता की लाश बरामद होने की सूचना मिली। शव की शिनाख्त 18 वर्षीय आमना के रूप में हुई। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार से जानकारी जुटानी शुरू की।

Join-WhatsApp-Group

परिवारवालों की मानें तो आमना मंगलवार रात मोबाइल पर खेल रही थी। देर रात को मां सपूरा की आंख खुली तो आमना बेड पर नहीं थी। खोजबीन की तो घर के पीछे पराली के ढेर पर उसका शव मिला। जब सीओ बलजीत भाकुनी व थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी मौके पर पहुंचे तो स्वजन ने पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगा दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आमना के पति हरिद्वार निवासी रियासत व स्वजन से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आमना के पति ने हत्या की बात भी कुबूल कर ली। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि रियासत ने सच उगल दिया है। आमना मायके में इसलिए रह रही थी क्योंकि डेढ़ साल से शादी के बाद अब तक उसका गौना नहीं हुआ था।

हुआ ये कि कुछ महीने पहले उसे शक हुआ था कि आमना का अपने ताऊ के बेटे अयूब के साथ कुछ संबंध चल रहा है। उसने एक बार दोनों को रंगे हाथ पकड़ भी लिया था। ऐसे में मंगलवार की रात उसने व्हाट्सएप के जरिए आमना को घर के बाहर बुलाया और सीधे अवैध संबंध के बारे में पूछ लिया। दोनों में झड़प हुई तोरियासत ने आमना का गला घोट दिया।

जिस कारण आमना की मौत हो गई। इसके बाद रियासत ने शव उसके घर के पीछे पराली की ढेर पर फेंक दिया। पुलिस की पूछताछ में रियासत ने बताया कि उसने हत्या के बाद आमना व अपने मोबाइल से चैट भी डिलीट कर दी। वह मामा के घर चला गया था। लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

To Top