Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में भीषण गर्मी से हाल बेहाल, पारा पहुंचा 43 पार, बाजारों में पसरा सन्नाटा


Haldwani news: Weather news: इस साल हल्द्वानी में गर्मी ने पिछले कई सालों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रचंड गर्मी होने के वजह से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बीते कुछ दिनों से शहर में गर्मी ने लोगों के पसीने निकाल दिए हैं। हल्द्वानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बुधवार को हल्द्वानी शहर का तापमान 43.4 डिग्री रहा। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि बुधवार को हल्द्वानी का तापमान जयपुर से भी ज्यादा रहा। ( Haldwani temperature reached 43.4 degree on wednesday )

बाजार में सन्नाटा पसरा

जहां एक तरफ बुधवार को देश के प्रमुख शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार रहा। वहीं हल्द्वानी में भी तापमान रिकॉर्ड 43.4 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले हल्द्वानी का सर्वाधिक तापमान 23 जून 2009 को 43.5 डिग्री था। बुधवार को जयपुर का तापमान 42 डिग्री रहा। हल्द्वानी में तापमान बढ़ने से दिन भर उमस और चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। लोग अपने घरों से बाहर निकलने के लिए कतराते दिखे। हल्द्वानी में तापमान बढ़ा तो इसका असर बाजारों में भी दिखाई दिया। दिन भर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं सुबह से शाम तक अधिकतर समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के तेवर से दफ्तरों, व्यापारियों और मकान हर जगह लोग परेशान दिखे। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग गमछे आदि से चेहरा ढ़कने के बाद ही अपने घरों से निकले। ( Haldwani became hotter than jaipur city on wednesday )

Join-WhatsApp-Group

अन्य शहरों का तापमान

पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जून में 2009 के बाद अभी तक सर्वाधिक गर्म दिन है। फिलहाल 16 जून तक तेज गर्मी रहेगी जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी रहेगी। बारिश न होने के वजह से मैदानी क्षेत्रों में तापमान प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बात करें अन्य पांच बड़े शहरों की तो दिल्ली में तापमान 44 डिग्री, चंडीगढं में 44 डिग्री, जयपुर में 42 डिग्री, राजस्थान में 46 डिग्री और मुंबई में 32 डिग्री तापमान रहा। ( Temperature of Five cities on wednesday )

To Top