Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से जयपुर का सफर 11 घंटे में पूरा होगा, शेड्यूल, किराया और टाइमिंग जारी

Ad

HaldwaniJaipurBus : UttarakhandRoadways : ACSleeperBus : BusTiming : TravelUpdate : KumaonNews : हल्द्वानी से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस लंबे रूट पर एसी स्लीपर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। नई बस सेवा सोमवार 9 फरवरी से शुरू हो गई है।

नई एसी स्लीपर बस रोजाना शाम 4 बजे हल्द्वानी से जयपुर के लिए रवाना होगी। वहीं, जयपुर से भी बस शाम 4 बजे वापसी के लिए चलेगी। इस सेवा के शुरू होने से लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।

सफर का समय और रूट

बस दिल्ली रिंग रोड के रास्ते जयपुर पहुंचेगी। पूरे सफर में करीब 11 घंटे का समय लगेगा। एसी स्लीपर सुविधा के चलते यात्रियों को रात के सफर में बेहतर आराम मिल सकेगा।

किराया

सामान्य सीट: 1077

स्लीपर सीट: 1300

पहले से चल रही बसें

फिलहाल उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो से इस रूट पर शाम 5 बजे और 7 बजे साधारण बसों का संचालन किया जा रहा है। अब एसी स्लीपर बस जुड़ने से यात्रियों के पास अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हो गया है।

डिपो प्रबंधन ने कहा कि मुख्यालय से नई एसी बसें मिलने के बाद लंबी दूरी के रूटों पर सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और फिलहाल जयपुर रूट को प्राथमिकता दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top