Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में किताब खरीदने का दवाब, स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश

Ad

Haldwani News: Book: Schools: नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर 5 अप्रैल 2026 को हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बुक सेलर्स और स्कूलों की गतिविधियों की जांच के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने शिक्षा विभाग और राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कालाढूंगी रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के कई बुक डिपो और दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अभिभावकों से भी फीडबैक लिया गया, जिसमें कुछ विद्यालयों द्वारा विशेष दुकानों से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायत सामने आई, जिस पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कई स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय अतिरिक्त और महंगी किताबें चला रहे हैं, जिनकी कीमतें अधिक हैं, इस पर शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्ले ग्रुप से लेकर यूकेजी तक कक्षाएं संचालित कर रहे कुछ स्कूलों की मान्यता और पंजीकरण की भी जांच होगी।

टीमों ने दुकानों से किताबों की सूची और रेट लिस्ट एकत्र की, जबकि एनसीईआरटी पुस्तकों के सैंपल सत्यापन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा बुक सेलर्स के बिलों की जांच कर राज्य कर विभाग को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने दुकानदारों को ग्राहकों के लिए पानी, बैठने और शेड जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, साथ ही 20 अप्रैल तक किताब और यूनिफॉर्म की अनिवार्यता से छूट संबंधी आदेश को सभी दुकानों पर प्रदर्शित कराया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top