Nainital-Haldwani News

नोएडा में बेटी ने बढ़ाया हल्द्वानी का मान, 12वीं में हासिल किए 97 प्रतिशत, पूरा करना है ये सपना


हल्द्वानी: शहर की बेटी अनुष्का बिष्ट ने नोएडा में हल्द्वानी का नाम रोशन किया है। अनुष्का ने इंटर में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अनुष्का ने इंग्लिश में 100 अंक प्राप्त कर राज्य का रोशन किया है। अनुष्का नोएडा सेक्टर 30 स्थित डीपीएस स्कूल की छात्र है। इसके अलावा अनुष्का  पॉलिटिक्ल साइंस में 95, इकॉनोमिक्स में 95, भूगोल में 93 और इतिहास में 98 अंक हासिल किए हैं।

अनुष्का के कामयाबी के बाद उनके मुखानी स्थित निवास में खुशी का माहौल है। अनुष्का की माां कुमुद बिष्ट GIC Banbhoolpura में गणित की शिक्षिका हैं। वहीं पिता डॉक्टर जे एस बिष्ट रायपुर देहरादून में हैं। अनुष्का ने हाईस्कूल सेंट St. Mary’s नैनीताल से किया । उसके बाद वो आगें की पढ़ाई करने के लिए डीपीएस नोएडा चले गई। अनुष्का की मां ने बताया कि अनुष्का बचपन से सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है।

Join-WhatsApp-Group

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया है। दोनों ने ही 499 मार्क्स हासिल किए हैं। टॉप पोजिशन के साथ ही सेकेंड टॉपर के लिए भी टाई हुआ है। सेकेंड रेंक के लिए 498 अंकों के साथ तीन लड़कियों में टाई हुआ है।

 इसमें पहली है उत्‍तराखंड के ऋषिकेश के निर्मल आश्रम, दीपमाला पब्लिक स्‍कूल की गौरंगी चावला। गौरंगी ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही हरियाणा के जिंद के बीआरएसके पब्लिक स्‍कूल की भाव्‍या और रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय की एश्‍वर्या ने सीबीएसई परीक्षाओं में दूसरी रैंक हासिल की है।

https://youtu.be/rzuJ2vAxcI4

परीक्षा में 83.4 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। सीबीएसई के अनुसार इस बार की परीक्षा में 88.7 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं। वहीं 79.5 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं। साथ ही 83.3% ट्रांसजेंडर पास हुए हैै। इस साल करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई 12वीं रिजल्‍ट 2019 घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर सीबीएसई 12वीं परिणाम 2019 देख सकते हैं।

 

To Top