Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के हर्षवर्धन परिहार बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट


Haldwani news: Harhvardhan singh parihar: देवभूमि हमेशा से ही वीरों की भूमि रही है। देश सेवा करने की चाह उत्तराखंड के युवाओं को सबसे अलग बनाती है। बात करें हल्द्वानी की तो यहां के युवाओं की बात ही कुछ अलग है। यहां के युवाओं में देश सेवा करने का जो जज्बा है वो और कहीं नहीं देखा जाता। आज हम हल्द्वानी के जिस बेटे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनके जज्बे को पूरा हल्द्वानी और उत्तराखंड सलाम कर रहा है। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी के हर्षवर्धन सिंह परिहार की। हर्षवर्धन सिंह परिहार सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद माता-पिता ने उनके कंधे पर स्टार लगाए। ( Harshvardhan parihar became lieutenant in Indian army )

आर्मी स्कूल से करी पढ़ाई

हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह परिहार के पुत्र हर्षवर्धन सिंह परिहार एनडीए की पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बने गए हैं। वहीं उनकी माता रेखा परिहार आर्मी स्कूल बरेली में शिक्षिका के रूप में तैनात है। हर्ष ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई बरेली आर्मी स्कूल से पूरी की है। हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। बेटे को सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अफसर बनता देख माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। ( Harshvardhan parihar from haldwani became lieutenant in Indian army )

Join-WhatsApp-Group

पासिंग आउट परेड

शनिवार 8 जून 2024 को इंडियन मिलिट्री अकादमी यानी आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी की पीओपी से कुल 394 जेंटलमैन कैडेट पास आउट हुए हैं। इन 394 में से हमारे देश को 355 सैन्य अफसर मिल गए हैं। वहीं मित्र देशों के भी 39 जेंटलमैन कैडेट आज सैन्य अफसर बन गए। ( Passing out parade )

हर्षवर्धन की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

To Top