Rudraprayag News

सर्वे के बाद शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा…बुकिंग काउंटर भी जल्द खुलेगा


देहरादून: राज्य में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और बुकिंग करा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों के लिए बुकिंग फुल भी हो गई है। 16 सितंबर को नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा से रोक हटा दी थी। सरकार ने व्यव्स्था तैयार कर 18 सितंबर को यात्रा शुरू कराई। महामारी के खतरे को देखते हुए तीर्थयात्रियों की संख्या को सीमित किया गया है।

चारधाम यात्रा करने का प्लान बना रहे लोगों को हेली सेवा के शुरू होने का इंतजार हैं। हेलीसेवा एक अक्टूबर से शुरू हो सकती है। ये खबर भी सामने आई है कि एक दिन में हेली सेवा के लिए 200 ई-पास जारी किए जाएंगे। हेली सेवा को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है कि सर्वे के बाद सेवा को शुरू किया जाएगा। ये सर्वे डायरेक्टर जनरल सिविल द्वारा किया जाएगा। बारिश होने के वजह से सर्वे अभी तक नहीं हो पाया है।

Join-WhatsApp-Group

सर्वे होने के बाद ही यूकाडा हेली सेवाओं को लेकर बुकिंग को शुरू करेगा। हर साल केदारनाथ रिकॉर्ड संख्या में लोग पहुंचते हैं। हेली सेवा भी लोगों की पसंद रहती है। जिन यात्रियों को चलने में परेशानी होती है उनके लिए ये किसी संजीवनी से कम नहीं है। हेली सेवा उनकी केदार यात्रा को सफल बनाती है। इस साल हेली सेवा शुरू नहीं हुई है क्योंकि अभी डीजीसीए ने हेलीपैड का निरीक्षण नहीं किया है। बता दें कि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू करने की संभावित तिथि एक अक्टूबर रखी है इसके लिए यूकाडा ने देवस्थानम बोर्ड से प्रतिदिन 200 यात्रियों का कोटा तय करने का अनुरोध किया है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि सर्वे होने के बाद उम्मीद है कि एक अक्टूबर से हेली सेवा का लाभ तीर्थयात्रियों को मिलेगा।

To Top