Dehradun News

होली का त्योहार और उत्तराखंड से चलने वाली कई ट्रेन हुई फुल, रेलवे का अपडेट ना भूले

train
Ad

Dehradun Holi Train Booking News : Holi Train Rush 2026 : Dehradun Railway Booking Full : Holi Special Train Demand : Uttarakhand Railway News : होली से पहले घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। देहरादून से पूर्वांचल जाने वाली लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें पहले ही पूरी तरह भर चुकी हैं। मार्च के पहले सप्ताह के लिए रेलवे में सीट मिलना मुश्किल हो गया है…जिससे यात्रियों में निराशा है।

होली से पहले ट्रेनों में भारी भीड़

इस बार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। त्योहार से पहले देहरादून से चलने वाली वाराणसी, हावड़ा और गोरखपुर रूट की ट्रेनों में भारी भीड़ है। स्लीपर कोच के साथ-साथ एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में मार्च के पहले सप्ताह की बुकिंग बंद हो चुकी है।

इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग

जनता एक्सप्रेस (देहरादून–वाराणसी): 1 मार्च के लिए स्लीपर बुकिंग बंद, अन्य दिनों में वेटिंग।

राप्तीगंगा एक्सप्रेस (देहरादून–गोरखपुर): फरवरी के अंतिम सप्ताह में स्लीपर फुल, एसी में वेटिंग।

राप्ती एक्सप्रेस (देहरादून–मुजफ्फरपुर): 28 फरवरी के लिए स्लीपर बुकिंग बंद।

कुंभ एक्सप्रेस (देहरादून–हावड़ा): 19 फरवरी से 9 मार्च तक स्लीपर फुल।

उपासना एक्सप्रेस: 4 मार्च से संचालन शुरू, लेकिन स्लीपर पहले से फुल।

यात्रियों को अब होली स्पेशल ट्रेन चलने की उम्मीद है, लेकिन रेलवे की ओर से अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।

इन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध

जन शताब्दी (देहरादून–दिल्ली) में 3 मार्च तक सीटें खाली हैं।

मसूरी एक्सप्रेस में भी एसी और स्लीपर कोच में सीटें उपलब्ध हैं।

देहरादून–अमृतसर एक्सप्रेस में स्लीपर खाली, एसी में वेटिंग।

वंदे भारत में भी वेटिंग

देहरादून से लखनऊ और दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में एसी क्लास फुल है और लंबी वेटिंग चल रही है…जबकि अन्य श्रेणियों में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। त्योहार के समय बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्री अतिरिक्त ट्रेनों की मांग कर रहे हैं…ताकि वे आसानी से अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ होली मना सकें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top