
Dehradun : Road Accident: HRTC Bus : Uttarakhand : Rescue Operation : देहरादून जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ…जिसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार यह बस हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही थी और हरिपुर-क्वानू-मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा बस के किसी दूसरे वाहन को पास करते समय हुआ। ड्राइवर बस को सड़क के किनारे ज्यादा बाहर ले गए, जिससे बस नियंत्रण खो बैठी और खाई में गिर गई।
हादसे के बाद SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से तुरंत घटनास्थल पर रवाना की गईं। बस का नंबर HP66 A 2588 है। ड्राइवर का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है।
पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और राहत कार्य जारी है।






