Uttarakhand News

आईएएस दीपक रावत पहुंचे अपने पुराने स्कूल, युवाओं को किया मोटिवेट और दिया मंत्र

Ad

देहरादून: सीजेएम हैम्पटन कोर्ट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 2026 इस बार “शांति और संस्कृति” थीम के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुमाऊं कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत पहुंचे, जो इसी स्कूल के पूर्व छात्र भी हैं। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल खास बना रहा। स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर आइवी समेत बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और पूर्व छात्र भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई, जिसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा दसवीं के छात्रों द्वारा पेश किया गया युद्ध की कीमत पर आधारित माइम एक्ट खास आकर्षण रहा, जिसने शांति का गहरा संदेश दिया। एलकेजी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन और अन्य उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। रंग-बिरंगे नृत्य कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

दीपक रावत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शांति और संस्कृति जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने छात्रों को आपसी भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही डिजिटल दौर में मोबाइल फोन के सही इस्तेमाल और जीवन में संतुलन बनाए रखने की बात कही। उन्होंने बच्चों से कहा कि समय निकालकर बाहर खेलें, पैदल चलें और असली दुनिया से जुड़ें, तभी सही मायनों में विकास संभव है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top