Uttarakhand News

हर परिवार के लिए जरूरी खबर: जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा

hospital
Ad

Rudrapur District Hospital : Cancer Screening : NCD Clinic, HPV Vaccination : Cervical Cancer Prevention : जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब अस्पताल के एनसीडी क्लिनिक में कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके तहत मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की नियमित जांच की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एनसीडी क्लिनिक में पहले से डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों की जांच होती रही है। अब कैंसर की जांच को भी इसमें शामिल कर लिया गया है, ताकि गंभीर बीमारी का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सके और समय पर इलाज शुरू हो सके। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित स्क्रीनिंग से कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में बड़ी कमी लाई जा सकती है…खासकर महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर को देखते हुए यह पहल बेहद अहम है।

स्क्रीनिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से भी समन्वय किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा…ताकि बीमारी बढ़ने से पहले ही उपचार शुरू हो सके।

इसके साथ ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान भी शुरू किया जा रहा है। 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि इस पहल से जिले में कैंसर की समय रहते पहचान संभव होगी और वैक्सीन से 70 से 90 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आवश्यक उपकरण और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है…ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top