Dehradun News

PMAY लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: देरी या लापरवाही पर वापस होंगे पैसे

PradhanMantriAwasYojana
Ad

PradhanMantriAwasYojana : PMAY : Dehradun : RuralHousing : BeneficiaryUpdate : HousingScheme : PMAYGramin : QualityConstruction : HousingNews : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को अब अपने घरों का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा करना होगा। यदि निर्माण में देरी या लापरवाही पाई जाती है…तो प्राप्त धनराशि लाभार्थियों को वापस करनी होगी।

पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी घर निर्माण के हर चरण की निगरानी करेंगे। केवल उसके बाद ही अगली किस्त लाभार्थियों को जारी की जाएगी। इसका उद्देश्य निर्माण की गुणवत्ता और समय पर पूरा होना सुनिश्चित करना है।

गौरतलब है कि पीएमएवाई (ग्रामीण) योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और वंचित तबकों को पात्र आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देहरादून जिले की बात करें तो पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 2500 से अधिक पात्र लाभार्थियों को आवास मिल चुका है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अब विकासखंड स्तर पर टीमें सूची में शामिल पात्र लोगों का सत्यापन कर रही हैं…ताकि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुँच सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top