Jobs

इंडियन बैंक में विभिन्न पदों पर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार करें आवेदन

Indian Bank
Ad

Indian Bank SO Vacancy 2026 | Bank Jobs India | Specialist Officer Recruitment : इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 350 पद भरे जाएंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, ट्रेजरी, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे विभाग शामिल हैं। इनमें असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर जैसे पद शामिल हैं।

योग्यता:

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है:

आईटी पद: BE/BTech (CS/IT/ECE), MCA या NIELIT ‘B’ लेवल
फाइनेंस/क्रेडिट: MBA (Finance), CA, ICWA, CFA
सिक्योरिटी: ग्रेजुएट + सेना/पुलिस में अनुभव
सिविल इंजीनियर: BE Civil (60% अंक)
आर्किटेक्ट: B.Arch + CoA रजिस्ट्रेशन
वेतन कितना मिलेगा?
असिस्टेंट मैनेजर: 48,480 – 85,920
मैनेजर: 64,820 – 93,960
सीनियर मैनेजर: 85,920 – 1,05,280

आवेदन शुल्क

SC/ST/PwD: 175
General/OBC/EWS: 1000

भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

बॉन्ड और नियम

चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 2 साल तक नौकरी करनी होगी।

स्केल I: 2 लाख का बॉन्ड
स्केल II & III: 3 लाख का बॉन्ड

अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है…तो उसे बॉन्ड की राशि, नोटिस पीरियड का वेतन और ट्रेनिंग खर्च वापस करना होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top