Sports News

उत्तराखंड की मानसी जोशी को मिला BCCI का सालाना कांट्रेक्ट

हल्द्वानी: पुरुष टीमों के बाद महिला खिलाड़ियों के सालाना अनुबंध की सूची बीसीसीआई ने जारी कर दी है। बीसीसीआई के फैसले पर थोड़ा हैरानी भी हुई है। पुरुष वर्ग में 28 खिलाड़ियों को सालाना अनुबंध में जगह दी गई है। वहीं महिला वर्ग में यह संख्या 19 है। सालाना अनुबंध सूची में उत्तराखंड रुड़की निवासी मानसी जोशी का नाम भी शामिल है। मानसी जोशी लंबे वक्ते से टीम इंडिया की सदस्य हैं। भारत के लिए साल 2017 में उन्होंने डेब्यू किया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम (सीनियर) की अनुबंध अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक होगा। इस सूची में कुछ खिलाड़ियों को पहली बार अनुबंध मिला है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों को इसमें जगह नहीं दी गई है। बीसीसीआई महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को तीन कैटगरी में सैलरी का भुगतान करती है। ये कैटगरी ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी होती हैं। BCCI ग्रेड ए वाली खिलाड़ियों को 50 लाख, ग्रेड बी वाली खिलाड़ियों को 30 लाख और ग्रेड सी वाली खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये सालाना देती है।

Join-WhatsApp-Group

ग्रेड ए- हरमनप्रीत कौर, एस. मंधाना, पूनम यादव.

ग्रेड बी- मिताली राज, झूलन गोस्‍वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्‍वरी गायकवाड़, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तान्‍या भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्‍ज.

ग्रेड सी- मानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्‍त्रकार, हरलीन देओल, प्रिया पुनिया और ऋषा घोष.

To Top