
Karthik Modi | International Job | Career Success | Tech Jobs | Inspiration Story :आज के समय में जहां अधिकतर युवा मानते हैं कि इंटरनेशनल जॉब पाने के लिए विदेश जाना जरूरी है वहीं भारतीय इंजीनियर कार्तिक मोदी ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने भारत में रहकर ही करोड़ों रुपये का इंटरनेशनल जॉब ऑफर हासिल किया और अब उनकी कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।
कार्तिक ने शुरुआत से ही अपनी तैयारी को प्लानिंग के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने 25-30 इंटरनेशनल कंपनियों की सूची तैयार की और उनमें से उन कंपनियों को चुना जो वीजा स्पॉन्सरशिप देती थीं। इसके बाद उन्होंने LinkedIn, Indeed और Levels.fyi जैसे प्लेटफॉर्म की मदद से उपयुक्त नौकरियों की तलाश की।
उन्होंने लगभग 35-40 जॉब डिस्क्रिप्शन का गहराई से अध्ययन किया और उनमें बार-बार मांगी जा रही स्किल्स को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाया। इस तरह उन्होंने बिना रैंडम पढ़ाई के एक रणनीति के साथ तैयारी की।
कार्तिक ने 10-12 हफ्तों का सख्त प्लान बनाकर पढ़ाई की। शुरुआती 5 हफ्तों में उन्होंने डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम पर फोकस किया और करीब 100 सवाल हल किए। इसके बाद उन्होंने सिस्टम डिजाइन, डोमेन नॉलेज और बिहेवियरल स्किल्स पर काम किया, जिससे उनका इंटरव्यू प्रदर्शन मजबूत हुआ।
रिज्यूमे को लेकर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया। उन्होंने एक पेज का स्पष्ट और प्रभावी रिज्यूमे तैयार किया…जिसमें अपने काम का असर साफ तरीके से दिखाया। साथ ही 6-8 मॉक इंटरव्यू देकर अपनी कमजोरियों को सुधारा और आत्मविश्वास बढ़ाया।
कार्तिक की मेहनत का नतीजा यह रहा कि उन्हें करीब 1.8 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिला। शुरुआत में यह नौकरी रिमोट थी…लेकिन बाद में वह इस अवसर के लिए यूके शिफ्ट हो गए।
कार्तिक का मानना है कि सही दिशा में मेहनत और योजना के साथ काम किया जाए तो बिना विदेश गए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी है कि वे शॉर्टकट या जुगाड़ के बजाय अपनी स्किल्स और तैयारी पर ध्यान दें।






