Sports News

आखिर किस खिलाड़ी ने बना दी गंभीर की जिंदगी आसान?

Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर अक्सर गंभीर दिखाई देते हैं। अक्सर गौतम गंभीर के बयान चर्चा का विषय बन जाते हैं। पर हाल ही में गौतम गंभीर का एक बयान चारों तरफ से सुर्खियां बटोर रहा है। गौतम गंभीर ने एक बयान में उसे खिलाड़ी का नाम बताया है जिस खिलाड़ी ने उनकी जिंदगी को आसान बना दिया है। आईए जानते हैं कि आखिर कौन है वह खिलाड़ी।

गौतम गंभीर ने टी20 प्रारूप में कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव की सराहना करते हुए कहा है कि उनकी शांत और संतुलित नेतृत्व शैली से टीम मैनेजमेंट का काम काफी आसान हो गया है। गंभीर के मुताबिक, सूर्यकुमार हर कसौटी पर खरे उतरते हैं और दबाव के क्षणों में भी सही फैसले लेने की क्षमता रखते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी एक संक्षिप्त वीडियो में गंभीर ने कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार जैसे आक्रामक बल्लेबाज का टीम की कमान संभालना भारत के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि यह बयान किस मौके पर दिया गया।

गंभीर ने कहा कि सूर्यकुमार सिर्फ अपने खेल से ही नहीं, बल्कि कप्तान के रूप में भी टीम के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “कोच के तौर पर कई बार आपके दिमाग में बहुत सी बातें चल रही होती हैं, लेकिन जब आपको भरोसा हो कि कप्तान ड्रेसिंग रूम और मैदान पर माहौल को शांत रखेगा, तो काम काफी सहज हो जाता है।”

भारत ने सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी की बदौलत शनिवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराया। कप्तान सूर्यकुमार ने एक छोर से लगातार गिरते विकेटों के बीच 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी।

गंभीर ने आगे कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव अलग पहचान रखते हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर उन्होंने उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। “उनका दिल सही जगह पर है और वह दबाव की परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेते हैं,”

35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहित के इस प्रारूप से संन्यास लेने के बाद अब टीम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार के कंधों पर है, जिसे लेकर कोच गंभीर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

खेल से जुड़ी हर दिलचस्प खबरें आपको हमारी haldwanilive.com वेबसाइट पर मिलती रहेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top