Nainital-Haldwani News

कैंची धाम में फिर बढ़ी महंगाई, भक्तों की बढ़ती संख्या देख, मौके पर हर कोई मार रहा है चौका


Kainchi Dham: Social Media: Nainital: विश्व प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम की आज सारी दुनिया में धूम है। आने वाली 15 जून को कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस है। इस बार प्रशासन का अनुमान है कि कैंची धाम में 2 लाख भक्त दर्शन हेतु आएंगे। शासन, प्रशासन भक्तों के लिए चाक चौबंद व्यवस्था बनाने में लगा है। लेकिन इन सब तैयारियों के बीच कैंची धाम क्षेत्र में कुछ ऐसा हो रहा है, जो भक्तों के हृदय को पीड़ा पहुंचा रहा है।

कैंची धाम में जब से सेलेब्रिटी पहुंचने लगे हैं, तब से देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु नीब करौरी बाबा के दर्शन हेतु आ रहे हैं।सभी को चमत्कार की उम्मीद रहती है। सेलब्रिटी के साथ ही यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर भी कैंची धाम को वायरल कर चुके हैं।इस वायरल होने का परिणाम अच्छा नहीं देखने को मिल रहा है।

Join-WhatsApp-Group

देश भर से कैंची धाम आने वाले भक्तों का कहना है कि उनसे प्रसाद, कंबल, धोती, फोटो के बहुत अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं कैंची धाम में होटल और होम स्टे के भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। भक्तों के अनुसार 1000 रूपए का कंबल और 3000 से 5000 होटल रूम के वसूल रहे हैं। इसके अलावा धोती व अन्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जो सामान हल्द्वानी में कम दामों में मिलता है, उसके दाम कैंची पहुंचकर आसमान छू रहे हैं। जाम की समस्या के कारण यूं ही पर्यटक इस गर्मी में परेशान है। इसके साथ जो प्रसाद और होटल रूम की लूट खसोट चल रही है, वह भक्तों से असंतुष्टि का भाव जाग्रत कर रही है।

देशभर से आने वाले भक्त सोशल मीडिया पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि किस तरह उनसे प्रसाद, कंबल, होटल रूम के नाजायज दाम लिए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया से लेकर राष्ट्रीय पत्रिका में कैंची धाम में आ रही भीड़ और वहां के बाजारवाद को उजागर किया जा रहा है। पिछले साल मामला सामने आने के बाद प्रशासन कड़े फैसले लिए थे लेकिन इस बार कहानी अलग है। यदि जल्दी कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो दुनिया भर में देवभूमि और कैंची धाम की छवि खराब हो जाएगी।

To Top