Shashank Singh: IPL: Father: IPS: पिछले साल आईपीएल में कमल का प्रदर्शन कर अपने हुनर को दुनिया के सामने रखने वाले शशांक सिंह के बारे में काफी कम लोगों को पता है शशांक ने 2024 में पंजाब किंग्स के लिए चमत्कारी प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उन्हें 2025 सीजन के लिए रिटेन किया गया और वह लगातार टीम के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जन्मे शशांक के क्रिकेट क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई से की।

2025 में उन्हें सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी और विजय हजारे खेलने को मिला। ज्यादा मुकाबला खेलने को नहीं मिलने के चलते उन्होंने पोंडिचेरी के लिए भी घरेलू क्रिकेट में शिरकत की है, हालांकि इसके बाद वह छत्तीसगढ़ चले गए।
2023 में उन्होंने अपने टैलेंट को सभी के सामने रखा। 2023 में उन्होंने विजय हजारे के एक मैच में डेढ़ सौ से ज्यादा रन बनाएं और पांच विकेट भी हासिल के और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी भी है।
आईपीएल 2017 में शशांक दिल्ली की टीम में थे। फिर 2019 से 2021 कर राजस्थान रॉयल्स के साथ रहे। दोनों टीमों ने उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया। 2022 आईपीएल में वह सनराइजर्स हैदराबाद में थे। लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक छक्का मारा था। इसके बाद पंजाब ने उन्हें मौका दिया।
शशांक सिंह के पिता शैलेश सिंह IPS ऑफिसर हैं। पिता IPS के ऑफिसर होने के कारण शशांक सिंह को अलग-अलग शहरों में रहने का मौका मिला। शशांक के पिता शैलेश सिंह भोपाल में पोस्टेड थे। शैलेश सिंह ने बेटे के टैलेंट को पहचाना और उसे आगे के लिए क्रिकेट अकादमी भेजा। शशांक सिंह ने इसके बाद मुंबई का रुख किया।
