Nainital-Haldwani News

नैनीताल के जीतेन्द्र बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, माता-पिता ने कंधों पर लगाए स्टार


Nainital News: Jitendra singh Jalal: पहाड़ के युवा आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। हर क्षेत्र में पहाड़ का युवा अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी-बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर के अपने परिवार और पहाड़ का नाम रोशन कर रहा है। बात करें रक्षा क्षेत्र की तो पहाड़ के युवा और भारतीय सेना का एक पुराना नाता है। पहाड़ का युवा भारतीय सेना में शामिल होकर भारत माता की रक्षा करने का सपना बचपन से ही देखता है। आज हम आपको पहाड़ के एक ऐसे बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। ( Jitendra singh Jalal )

हल्द्वानी में रहता है परिवार

बता दें कि नैनीताल जिले में गरमपानी के ग्राम धनियाकोट के मूल निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह जलाल के पुत्र जितेंद्र सिंह जलाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। वर्तमान में जलाल परिवार हल्द्वानी के खेमपुर क्षेत्र में रहता है। ओटीए चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पग पार करने के बाद जितेंद्र सिंह जलाल लेफ्टिनेंट के रूप में भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए हैं। ( Jitendra singh Jalal of garampani Nainital Became Lieutenant in Indian Army )

Join-WhatsApp-Group

पिता सेना से सेवानिवृत्त

जीतेन्द्र ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी से प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने एमबीपीजी कालेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। वहीं उनके पिता बीरेंद्र सिंह जलाल भारतीय सेना की 8 कुमाऊं रेजिमेंट से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। और वर्तमान में डीएससी (रक्षा एवं सुरक्षा कोर) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तो वहीं उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं। चेन्नई में पासिंग आउट परेड के दौरान सम्मिलित हुए जीतेंद्र के माता-पिता ने स्वयं बेटे के कंधों पर सितारे लगाते हुए गर्व महसूस किया। बेटे की इस अभूतपूर्व सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। जीतेन्द्र की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

To Top