Nainital-Haldwani News

लालकुआं से एक नई ट्रेन की शुरुआत, 21 अक्टूबर दिखाई जाएगी हरी झंडी


Lalkuan: Mumbai: Train: Uttarakhand: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी कि 21 अक्टूबर को प्रातः 7:45 बजे लालकुआं से मुंबई के लिए नई ट्रेन सेवा की शुरुआत होगी। इस ट्रेन सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जो इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सांसद भट्ट ने बताया कि यह नई ट्रेन कुमाऊं वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों के परिणामस्वरूप संभव हुई है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत की थी, जिसके बाद यह ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Join-WhatsApp-Group

इस नई ट्रेन से न केवल बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में पर्यटकों का आगमन होगा, बल्कि पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी। साथ ही, मुंबई में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए भी यह सेवा लाभकारी साबित होगी।

To Top