Champawat News

लोहाघाट के बच्चों को बधाई दें, बहन के बाद भाई अरविंद बोहरा बनें फ्लाइंग ऑफिसर


Uttarakhand news: Arvind bohra: देवभूमि हमेशा से ही वीरों की भूमि रही है। देश सेवा करने की चाह उत्तराखंड के युवाओं को सबसे अलग बनाती है। बात करें पहाड़ों की तो यहां के युवाओं की बात ही कुछ अलग है। यहां के युवाओं में देश सेवा करने का जो जज्बा है वो और कहीं नहीं देखा जाता। आज हम पहाड़ के जिस बेटे के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उनके जज्बे को पूरा उत्तराखंड सलाम कर रहा है। हम बात कर रहे हैं चम्पावत जिले के खूनाबोरा के रहने वाले अरविंद बोहरा की जो भारतीय वायु सेना की पासिंग आउट परेड में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए है। ( Arvind bohra became flying officer in Indian Air Force )

बहन भारतीय सेना में अधिकारी है

चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के खूनाबोरा के रहने अरविंद सिंह बोहरा ने 15 जून को हुई भारतीय वायु सेना की पासिंग आउट परेड में फ्लाइंग ऑफिसर का पद हासिल कर लिया है। दिनेश सिंह बोहरा और गोदावरी बोहरा के पुत्र अरविंद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वायु सेना में अधिकारी बने हैं। इतना ही नही उनकी बड़ी बहन मनीषा बोहरा भी भारतीय सेना में अधिकारी है। मनीषा ने गणतंत्र दिवस परेड 2022 में पहली बार किसी महिला अधिकारी द्वारा पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। अरविंद को देश सेवा की प्रेरणा परिवार से ही मिली है। उनके दादा अपने दोनों भाईयों समेत देश सेवा कर चुके हैं जबकि उनके चाचा और ताऊ भी सेना मे रहे है। वहीं अरविंद के पिता सूबेदार दिनेश सिंह बोहरा सेवानिवृत्त होकर यूनियन बैंक की लोहाघाट शाखा में कार्यरत हैं। अरविंद की इस विशेष उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। अरविंद की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। ( Arvind bohra of lohaghat became flying officer in Indian Air Force )

Join-WhatsApp-Group
To Top