Almora News

अल्मोड़ा के लोकेश बिष्ट भारतीय सेना की 8 जाट रेजीमेंट में बने लेफ्टिनेंट


Almora news: Lokesh bisht: पहाड़ के युवा आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। हर क्षेत्र में पहाड़ का युवा अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी-बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर के अपने परिवार और पहाड़ का नाम रोशन कर रहा है। बात करें रक्षा क्षेत्र की तो पहाड़ के युवा और भारतीय सेना का एक पुराना नाता है। पहाड़ का युवा भारतीय सेना में शामिल होकर भारत माता की रक्षा करने का सपना बचपन से ही देखता है। आज हम आपको पहाड़ के एक ऐसे बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने 8 जाट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिखाया है। हम बात कर रहे हैं लोकेश बिष्ट की। ( Lokesh bisht became lieutenant )

सीडीएस में ऑल इंडिया 15वीं रैंक हासिल की

लोकेश बिष्ट भैसियाछाना ब्लॉक के काफलीखेत के रहने वाले हैं। और उन्होंने कमीशन हासिल कर 8 जाट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। लोकेश ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कूर्माचल एकेडमी अल्मोड़ा से पूर्ण की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्व विद्यालय से बीएससी ऑनर्स गणित विषय से उत्तीर्ण की। बीएससी की पढ़ाई करने के बाद लोकेश सीडीएस की तैयारी में जुट गए और सीडीएस की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 15 वी रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने 6 जनवरी 2023 को आइएमए देहरादून ज्वाइन किया। ( Lokesh bisht from almora became lieutenant in 8 jaat regiment )

परिवार में खुशी का माहौल

लोकेश बिष्ट के पिता केसर सिंह बिष्ट उधमसिंह नगर जिले में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं वहीं उनकी माता गृहणी हैं। वर्तमान में लोकेश का परिवार पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा में रहता है। लोकेश के दो ताऊ भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लोकेश की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। लोकेश की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।  

To Top