Uttarakhand News

महेंद्र अधिकारी की विशेष मुहिम, जनसमस्या के लिए खोले दफ्तर के द्वार


रानीखेत: विधानसभा चुनाव 2022 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उम्मीदवारी पेश करने के लिए कार्यकर्ताएं ने जनसंवाद शुरू कर दिया है। अपनी टीम तैयार कर पार्टी के समक्ष पेश करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा जनता के समक्ष पहुंचकर परेशानी व अन्य चीजों पर भी काम शुरू कर दिया है। हल्द्वानी नगरपालिका के पूर् उपाध्यक्ष भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी भी रानीखेत विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल टिकट किसे मिलेगा ये फैसला भाजपा टीम को करना है लेकिन जनसमस्याओं को दूर करने के लिए महेंद्र अधिकारी ने एक मुहिम शुरू की है।

महेंद्र अधिकारी ने अपने दफ्तर को जनता की समस्या सुनने के लिए प्रात: 11 से सायं 5 बजे तक के लिए खोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकार हमेशा से ही जनता की समस्याओं को दूर करने को ही काम मानती है। लंबे वक्त से इस दिशा में कार्य हो रहा है। जनसंवाद कर ही हम लोगों की समस्या जान सकते हैं या फिर योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचा सकते हैं। पहाड़ों में ये सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को ताड़ीखेत में इसके तहत बहुउद्देशीय शिविर लगा था। इस शिविर में समस्या का समाधान नहीं होने वाले मामलों का वह अपने स्तर पर देखेंगे। इसके साथ ही दिव्यांगों के प्रमाणपत्र के कार्य भी कराए जाएंगे। दिव्यांगों को बाहर जाने की जरुरत होने पर आने-जाने, ठहरने व भोजन की पूरी व्यवस्था की जाएगी जो निशुल्क होगी। वह सरकार के काम को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे क्योंकि जनता को ये जानने का हक है।उन्होंने ग्राम बजोला में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं जानी। बता दें कि महेंद्र सिंह अधिकारी लंबे वक्त से समाजसेवा से जुड़े हैं। हल्द्वानी में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सैकड़ों परिवारों की मदद की थी। बकायदा रोजगार खो बैठे लोगों और मजदूरों के लिए वह खाने की व्यवस्था कराते थे।

Join-WhatsApp-Group
To Top