Dehradun News

उत्तराखंड में होली की तैयारियों के बीच मौसम विभाग का अपडेट

WEATHER UPDATE
Ad

Uttarakhand Weather Update :  Dehradun Weather : Western Disturbance : Holi Weather Forecast : IMD Report : Snowfall Alert : उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप लोगों को फरवरी में ही गर्मियों का एहसास करा रही है। देहरादून समेत मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…जो औसत से दो डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने कहा कि फिलहाल प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम करवट ले सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है…लेकिन आने वाले दिनों में इसमें हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

होली पर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक से चार मार्च तक राज्य में फिर से शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में अनुमान है कि त्योहार के दौरान मौसम साफ और सुहावना रह सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top