Nainital-Haldwani News

नागेश दुबे बने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी


हल्द्वानी: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा और राष्ट्रीय नियुक्ति समिति के अध्यक्ष पंडित महेश चंद्र शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी नागेश दुबे को उत्तराखंड का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। दुबे ने बताया किपंडित चिन्तामणि जोशी राष्ट्रीय सचिव/सहप्रभारी , पंडित भुवन चन्द्र गुणवंत प्रदेश संयोजक , पंडित एल०डी०पालीवाल प्रदेश महामंत्री व पंडित राजीव जोशी प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) की अनुशंसा पंडित पीयूष जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष (युवाप्रकोष्ठ) पंडित जगदीश चन्द्र पालीवाल प्रदेश प्रभारी(युवा प्रकोष्ठ) पंडित हरीश चंद्र डबराल प्रदेश सहप्रभारी(युवा प्रकोष्ठ) प्रबल संस्तुति से राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ उत्तराखंड का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है ।साथ ही विश्वास व्यक्त किया है किआपके कुशल क्रिया कलापों से संगठन को औऱ अधिक गति मिलेगी , ब्रह्मण समाज को संगठित कर,मीडिया के माध्यम से सम्पूर्ण उत्तराखंड में ब्राह्मण समाज के हितार्थ कर्तव्यों का निर्वहन करोगे।

नागेश दुबे वर्तमान में देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट,उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष और हल्द्वानी से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक के महाप्रबंधक है। दुबे ने राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री पंडित पवन शर्मा और राष्ट्रीय नियुक्ति अध्यक्ष पंडित महेश चंद्र शर्मा का विशेष धन्यवाद देते हुए महासंघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Join-WhatsApp-Group
To Top