Nainital-Haldwani News

नैनीताल में मौसम का बदला मिज़ाज, बारिश के बाद बढ़ी बर्फबारी की उम्मीदें

नैनीताल में मौसम का बदला मिज़ाज, बारिश के बाद बढ़ी बर्फबारी की उम्मीदें
Photo - TravelTriangle
Ad

नैनीताल: मौसम कभी एक रुख तो कभी दूसरा रुख अपना रहा है। बुधवार को सुबह से ही नैनीताल जिले में अधिकतर जगहों पर धूप नहीं खिली। हल्द्वानी और नैनीताल शहर में दोपहर के समय से ही बारिश भी शुरू हो गई। बहरहाल अब नैनीताल में बर्फबारी की उम्मीद भी जताई जा रही है। संभावना है कि आज रात या कल बर्फबारी हो सकती है।

पर्यटकों का नैनीताल आने का सिलसिला हमेशा की तरह जारी है। बर्फबारी की उम्मीद भी पर्यटक और भी आकर्षित होते हैं। जिससे कारोबारियों को भी खासा फायदा होता है। मौसम के बारे में विशेषज्ञों का भी कहना है कि बारिश से नैनीताल व ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी की संभावना काफी बढ़ गई है।

बता दें कि मंगलवार की रात से ही मौसम ने करवट बदल ली थी। बुधवार को नैनीताल शहर में सुबह से ही धूप नदारद थी। दोपहर में पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। मगर बाद में इसकी गति भी तेज हो गई। अब माना जा रहा है कि शाम तक हिमालय दर्शन, स्नोव्यू क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी की उम्मीद लेकर पर्यटक नैनीताल पहुंचने लगे हैं।

सिर्फ नैनीताल ही नहीं बल्कि पूरे कुमाऊं में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहे। बादलों की वजह से तेज हवा नहीं चली। हल्द्वानी में भी दोपहर से बारिश शुरू हो गई। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान सोमवार की अपेक्षा 0.5 डिग्री अधिक रहा। जबकि नैनीताल के तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई है।

इसी कड़ी में जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभ अगले हफ्ते आ सकते हैं। जिनसे बारिश व बर्फबारी के खासे आसार रहेंगे। इस बार यह भी माना जा रहा है कि दिसंबर के बजाय जनवरी में ठंढ के दिन अधिक रहेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top