Nainital-Haldwani News

नैनीताल: स्मार्ट मीटर बना सिर दर्द, 45 दिन का बिल 19 हजार रुपए आ गया

smart meters
Ad

Smart Meter Issue : Prepaid Electricity Meter : Kaladhungi News : Uttarakhand Power : Electricity Bill Problem : क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। खासतौर पर जब से इन मीटरों को प्रीपेड सिस्टम में बदला गया है…उपभोक्ताओं की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

अधिकारियों का दावा था कि स्मार्ट मीटर से बिल संबंधी समस्याएं खत्म होंगी…लेकिन हकीकत में कई लोगों को ज्यादा बिल आने की शिकायत है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सामान्य मीटर से जो बिल गर्मियों में आता था…अब वही बिल सर्दियों में भी आ रहा है।

हेमा मेहता ने कहा कि उनके पति दिव्यांग हैं और उनका दो कमरों का छोटा सा घर है। बावजूद इसके 44 दिनों का बिजली बिल 18,937 रुपये आया है…जिससे परिवार चिंता में है।

दीपक नाम के उपभोक्ता ने कहा कि 45 दिन का बिल 16 हजार रुपये तक पहुंच गया। वहीं प्रेमा तिवारी, जो मजदूरी कर परिवार चलाती हैं उनका कहना है कि एक महीने का बिल 8,000 रुपये आ गया…जो उनकी आमदनी के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

बलबीर लाल डंगवाल ने कहा कि दो महीने का बिल 13 हजार रुपये आ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही बैलेंस माइनस होता है। कनेक्शन कटने का डर सताने लगता है। इससे लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ को अपनी समस्याएं सुनाते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो पुराने समय की लालटेन और लैंप ही बेहतर थे।

ऊर्जा निगम के एसडीओ दीपक पाठक ने कहा कि पुराने मीटर की रीडिंग के कारण गड़बड़ी हो सकती है। सभी शिकायतों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मीटर की एमआरआई जांच कर डेटा निकाला जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार, अरविंद मनराल, मोहित कुमटिया, निखिल सामंत समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीण अब उम्मीद कर रहे हैं कि विभाग जल्द जांच कर राहत देगा…ताकि बिजली बिल की इस समस्या से निजात मिल सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top