नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अबतक 27 पर्यटकों की जान जा चुकी है। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों में पर्यटक और स्थानीय दोनों शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकवादियों ने घात लगाकर पर्यटकों पर हमला किया और गोली मारने से पहले उनसे उनकी धार्मिक पहचान पूछी। यह हमला बैसरन में हुआ, जहां मंगलवार सुबह पर्यटकों का एक समूह घूमने गया था। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए। एक महिला ने बताया, “मेरे पति मेरे बगल में खड़े थे। तभी एक आतंकवादी आया और उन्हें गोली मार दी। उसने यह कहते हुए उन्हें गोली मारी कि शायद वह मुसलमान नहीं है।

