
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने Fake currency के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को शालीमार बाग में हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार लाख रुपए के जाली नोट बरामद हुए हैं।बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम गौतम मंडल है जो बंगाल के मालदा जिले में कलाईचक का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में पता चला की गौतम मंडल Fake currency को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता था। पुलिस ने चार लाख रुपए के जाली नोट 2 हजार के अलग अलग नोटों में बरामद किए हैं। पुलिस ने मंडल को तब पकड़ा जब वो बादली मोड़ के पास दूसरे शख्स के साथ जाली नोटों की खेप बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब नोटों की जांच की तो जाली नोट बिल्कुल असली नोटों की तरह हैं।


