
Uttarakhand News : Parking Project Uttarakhand : Pushkar Singh Dhami : Traffic Management : Uttarakhand Development : उत्तराखंड में यातायात जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर पार्किंग सुविधाएं विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आवास विभाग प्रदेश के बड़े शहरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर पार्किंग व्यवस्था मजबूत करने में जुटा है। इसी क्रम में राज्य के 11 स्थानों पर जल्द नई पार्किंग सुविधाएं शुरू होंगी, जहां 1082 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी।
सरकार को विकास प्राधिकरणों के माध्यम से कुल 195 स्थानों पर पार्किंग निर्माण के प्रस्ताव मिले थे। इनमें सरफेस, मल्टी लेवल और टनल पार्किंग जैसे विकल्प शामिल हैं। आवास विभाग अब तक 114 परियोजनाओं की डीपीआर को मंजूरी दे चुका है और पहले चरण में 54 स्थानों पर 3244 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा शुरू भी हो चुकी है।
आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों को पार्किंग निर्माण में तेजी लाने और यात्रा सीजन से पहले सभी परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पार्किंग स्थलों पर शौचालय, प्रकाश और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और पर्यटन व तीर्थाटन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।






