Nainital-Haldwani News

अब पढ़ाई के साथ कमाई! ITI छात्रों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा

ITI Dual Training System
Ad

ITI Dual Training System | Skill Development Uttarakhand | Kumaon ITI News | DST Scheme India | Industrial Training | Haldwani News : कुमाऊं के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग ने मंडल के 25 आईटीआई संस्थानों को डुअल ट्रेनिंग सिस्टम (डीएसटी) से जोड़ दिया है। इसके साथ ही अब 43 में से 40 संस्थान इस योजना के तहत आ चुके हैं।

इस पहल से छात्र-छात्राएं अब कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ उद्योगों में जाकर प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी ले सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 8 से 12 हजार रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा, जिससे वे सीखते हुए कमाई भी कर पाएंगे।

विभाग ने बी-गार्ड, टाटा ऑटोकॉम्प और अन्य औद्योगिक कंपनियों के साथ करार किया है…जहां सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। योजना के तहत एक वर्षीय कोर्स में छह माह उद्योग और छह माह थ्योरी…जबकि दो वर्षीय कोर्स में एक वर्ष तक इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का प्रावधान है।

अधिकारियों ने कहा कि इस योजना से 900 से अधिक युवाओं को लाभ मिलेगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top