
Indian Army Agniveer Recruitment : Almora, Online Registration : CEE Exam : Age Limit 22 Years : भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के 176 केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय परीक्षा केंद्र के पांच विकल्प देने होंगे…जिनमें से एक केंद्र आवंटित किया जाएगा। आवेदन शुल्क 250 रुपये ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।
इस बार आयु सीमा में बदलाव किया गया है। पहले अधिकतम आयु 21 वर्ष थी…जिसे बढ़ाकर अब 22 वर्ष कर दिया गया है। यानी 17½ से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत उत्तराखंड के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवा इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। इस वर्ष अभ्यर्थियों को एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है।
योग्यता :
जनरल ड्यूटी – 10वीं पास
टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर – 12वीं (विज्ञान वर्ग) पास
ट्रेड्समैन – 8वीं या 10वीं पास
महिला सैन्य पुलिस – 10वीं पास
नर्सिंग सहायक – निर्धारित योग्यता अनुसार
खेल, एनसीसी और आईटीआई प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक का लाभ मिलेगा। एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र वालों को अधिकतम 20 अंक तक दिए जाएंगे। सेना के अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी दलाल के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।






