
Haldwani: Police: Crack Down: Checking:
हल्द्वानी में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले को अपराधमुक्त बनाने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत हल्द्वानी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में होटल, ढाबों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 18 फरवरी 2026 को टनकपुर रोड स्थित एक होटल में सत्यापन के दौरान दो दिनों से ठहरे संदिग्ध व्यक्ति पंकज सिंह बिष्ट निवासी मोल्टा, थाना जोशीमठ, जिला चमोली को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में उसके पास से 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।






