
HPRCAAssistant Staff Nurse Recruitment 2026 : HP Staff Nurse Vacancy 2026 : Nursing Government Job Himachal : Female Nurse Recruitment 2026 : HPRCA Notification : नर्सिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के 390 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 03/2026 जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 5 मार्च 2026 तक चलेगी।
यह भर्ती पोस्ट कोड 26004 के तहत की जा रही है। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट/लिखित परीक्षा के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाएगी…जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की अवधि तक 25,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वैकल्पिक रूप से 50 प्रतिशत अंकों के साथ जीएनएम (ए ग्रेड) डिप्लोमा भी मान्य होगा। यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है। साथ ही अभ्यर्थी के पास हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है और हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण भी आवश्यक है।
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 800 रुपये निर्धारित किया गया है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार का संशोधन करना हो तो 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगइन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फीस जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा।






