Jobs

BSNL में करियर बनाने का मौका, 120 पदों पर होगी भर्ती

BSNL Recruitment
Ad

BSNL Recruitment 2025 : Senior Executive Trainee : Telecom Jobs India : Finance Jobs CA CMA : Government Job Vacancy : BSNL SET Notification : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने Senior Executive Trainee (SET) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती दूरसंचार और वित्त दोनों महत्वपूर्ण विभागों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की तारीखें जल्द ही BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in और externalexam.bsnl.co.in पर जारी की जाएंगी। पर जारी होंगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 अस्थायी पद भरे जाएंगे।

पदों का विवरण

टेलीकॉम विभाग – 95 पद

फाइनेंस विभाग – 25 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम 60% अंकों के साथ BE / B.Tech या समकक्ष डिग्री होनी अनिवार्य है।

फाइनेंस विभाग

उम्मीदवार का CA (Chartered Accountant) या CMA (Cost & Management Accountant) क्वालिफिकेशन पूरा होना चाहिए।

आयु सीमा

1 जनवरी 2025 के अनुसार उम्मीदवार की आयु:

न्यूनतम: 21 वर्ष

अधिकतम: 30 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी)

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

BSNL में चयन दो चरणों में किया जाएगा:

कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा

सबसे पहले उम्मीदवारों को Computer Based Test (CBT) देना होगा। इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

दस्तावेज़ सत्यापन

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रमाणपत्रों की जांच के बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।

आवेदन कैसे करें?

BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

नया रजिस्ट्रेशन कर अपनी बेसिक जानकारी भरें

रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त User ID और Password से लॉगिन करें

आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक, व्यक्तिगत और संपर्क विवरण सावधानी से भरें

आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें

आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन जमा करें

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top