Rajasthan

राजस्थान में 2 लाख 42 हजार से ज्यादा नाम हटा,फाइनल वोटर लिस्ट जारी

sir
Ad

Rajasthan Voter List : Rajasthan Election Commission : Final Electoral Roll : Rajasthan Elections : Voter Data Update : India Election News :  राजस्थान निर्वाचन आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। नई सूची के अनुसार राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या अब 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 हो गई है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

आयोग के अनुसार मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करने के लिए बड़े स्तर पर नाम हटाए गए हैं। 27 अक्टूबर 2025 को जारी पिछली सूची में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 थी…जबकि इस बार 2 लाख 42 हजार 760 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। हालांकि प्रारूप मतदाता सूची की तुलना में अंतिम सूची में 10 लाख 48 हजार 605 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है।

नई मतदाता सूची में लिंगानुपात में भी सुधार दर्ज किया गया है। सूची के अनुसार पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 69 लाख 57 हजार 881 है…जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 486 है। इसके अलावा 562 थर्ड जेंडर मतदाता भी सूची में शामिल हैं। प्रति हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या 909 से बढ़कर 911 हो गई है…जो महिलाओं में बढ़ती चुनावी भागीदारी को दर्शाता है।

युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में प्रारूप सूची की तुलना में 0.82 प्रतिशत यानी 4 लाख 35 हजार 61 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस मामले में राजधानी जयपुर सबसे आगे रहा…जहां युवा मतदाताओं की संख्या में 1.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद भी नाम जोड़ने या संशोधन की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिक फॉर्म 6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। फॉर्म 7 के जरिए नाम हटवाने और फॉर्म 8 के माध्यम से व्यक्तिगत विवरण में संशोधन कराया जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top