Nainital-Haldwani News

नैनीताल में बारिश ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, ज्योलीकोट–भवाली मार्ग समेत कुल 27 मार्ग बंद

Ad

Nainital: Rain: Alert: Road Closed: नैनीताल ज़िले में बीते 24 घंटों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार ज़िले की सभी तहसीलों में वर्षा हो रही है।

वर्षा का विवरण (01 सितम्बर से 02 सितम्बर सुबह 08 बजे तक)

नैनीताल – 174.0 मिमी

हल्द्वानी – 98.0 मिमी

लालकुआँ – वर्षा उपलब्ध नहीं

कालाढूंगी – 21.2 मिमी

रामनगर – 46.0 मिमी

धारी – 105.5 मिमी

भीमताल – वर्षा उपलब्ध नहीं

बेतालघाट – 85.0 मिमी

ओखलकांडा (खनस्यूँ) – 98.0 मिमी

चोरगलिया – 104.5 मिमी

सड़क मार्गों की स्थिति

भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण ज़िले में 01 राष्ट्रीय राजमार्ग, 04 राज्य मार्ग, 02 प्रमुख जिला मार्ग और 20 ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें शामिल हैं:

ज्योलीकोट–भवाली मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग)

भवाली–नैनीताल–गोड़ियाखाल मार्ग (प्रांतीय मार्ग)

कालाढूंगी–रामनगर मार्ग (राज्य मार्ग)

हल्द्वानी–कालाढूंगी मार्ग (राज्य मार्ग)

हल्द्वानी–भवाली मार्ग (राज्य मार्ग)

खैरना–धुरा–रामगढ़ मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

ओखलकांडा–भल्यूटा–धनाचूली मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

भवाली–रामगढ़–ताड़ीखेत मार्ग (राज्य मार्ग)

रानीखेत–सुवाखान–भवाली मार्ग (राज्य मार्ग)

भवाली–ज्योलीकोट–धारी–सतखोली मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

रामगढ़–नैनीताल मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

भवाली–दुगई–हरतोला मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

ताड़ीखेत–रामगढ़–भवाली मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

नैनीताल–काफलतढ़ी मार्ग (PMGSY काफलतढ़ी)

ज्योलीकोट–भवाली–मुक्तेश्वर मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

द्वाराहाट–महतोली मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

रामनगर–धूमाकोट–कालागढ़–आठखान मार्ग (राज्य मार्ग 62)

भवाली–सुयालबाड़ी मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

लोसी–भवाली–रामगढ़ मार्ग (PMGSY एग्जीक्यूटिव)

अल्मोड़ा–रामगढ़–भवाली मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

कालाढूंगी–सुवाखान मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

भवाली–ताड़ीखेत मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

ज्योलीकोट–सुवाखान मार्ग (प्रांतीय खंड नैनीताल–103)

सितारगंज–नैनीताल मार्ग (मुख्य जिला मार्ग)

रामगढ़–धूमाकोट मार्ग (ग्रामीण मार्ग)

कालाढूंगी–भीमताल मार्ग (अस्थाई खंड भवाली)

कालाढूंगी–देवला मार्ग (PMGSY हल्द्वानी)

विद्युत और पेयजल की स्थिति

हेड़ाखान और ओखलकांडा क्षेत्र के टीचर बखरखेत, माजखेत, स्यालकोट, पोखरिया क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है।

पेयजल योजना रामनगर, शेर नाला एवं सूर्या नाला, कोश्या कुटोली क्षेत्र की नालों में पानी का बहाव तेज़ होने के कारण प्रभावित हुई है।

नदियों/नालों की स्थिति

गोला नदी का जलस्तर 62,302 क्यूसेक पर पहुँच गया है।

कोशी नदी का जलस्तर 31,386 क्यूसेक पर है।

धमोला नदी का जलस्तर 12,128.68 क्यूसेक पर दर्ज किया गया है।

तीनों नदियों का जलस्तर सामान्य से अधिक बह रहा है और कई स्थानों पर खतरे के निशान के पास है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी वर्षा और सड़क बंद होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें। नदियों और नालों के किनारे न जाएँ और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आपदा प्रबंधन केंद्र ने जानकारी दी है कि मार्गों को खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top