
T20 World Cup 2026: Today Match Schedule: Pakistan vs USA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 अब धीरे-धीरे रोमांच के चरम की ओर बढ़ रहा है। पहले दिन से ही कमजोर टीमें अपना पूरा दम दिखा रही है। इस बार वर्ल्ड कप के ज्यादातर मुकाबले दर्शकों को बहुत रोमांचित कर रहे है।
टूर्नामेंट का आज चौथा दिन है और मंगलवार को दर्शकों को तीन बेहद दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे। आज के मैचों में जहां कुछ दिग्गज टीमें मैदान पर उतरेंगी, वहीं कुछ अपेक्षाकृत कमजोर टीमें भी अपनी किस्मत आजमाती नजर आएंगी। टी20 क्रिकेट की खासियत यही है कि यहां हर दिन उलटफेर की पूरी संभावना रहती है।
आज खेले जाने वाले तीन मैचों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएई, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीमें एक्शन में होंगी। इनमें से दो मुकाबले भारत में खेले जाएंगे, जबकि एक मैच श्रीलंका की मेजबानी में होगा। आइए जानते हैं आज का पूरा मैच कार्यक्रम—
नामीबिया बनाम नीदरलैंड
दिन का पहला मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह नामीबिया का इस विश्व कप में पहला मैच होगा और टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं नीदरलैंड की टीम अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से करीबी हार झेल चुकी है और आज वह वापसी की कोशिश करेगी।
न्यूजीलैंड बनाम यूएई
मंगलवार का दूसरा मुकाबला ग्रुप-D में न्यूजीलैंड और यूएई के बीच होगा। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर शानदार शुरुआत की थी, जबकि यूएई की टीम आज टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच में कीवी टीम को फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन यूएई उलटफेर की कोशिश जरूर करेगी।
पाकिस्तान बनाम यूएसए
दिन का तीसरा और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच ग्रुप-A में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को बेहद मुश्किल से हराया था, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जिस तरह पाकिस्तान ने पिछला मुकाबला संघर्ष करते हुए जीता, उसे देखते हुए उसकी हालत मजबूत नहीं कही जा सकती।
वहीं दूसरी ओर यूएसए की टीम भारत के खिलाफ हार जरूर झेली, लेकिन उसका आत्मविश्वास अभी भी बरकरार है। ऐसे में पाकिस्तान पर हार का खतरा साफ नजर आ रहा है। अगर वही ढीली बल्लेबाजी और कमजोर रणनीति दोहराई गई, तो कोई भी नतीजा चौंकाने वाला हो सकता है।






