Uttarakhand News

जरूरी सूचना: पाताल भुवनेश्वर गुफा 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगी बंद


Gangloghat: Patal Bhuvneshwar: उत्तराखंड घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी सूचना है। पिथौरागढ़ जिले में स्थित विश्व विख्यात गुफा पाताल भुवनेश्वर को कुछ अवधि के लिए पर्यटकों हेतु बंद करने का फैसला लिया गया है। इसकों लेकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भण्डारी ने जानकारी दी है। उन्होंने हा कि अधीक्षक पुरातत्वविद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल के आदेश के क्रम में 1 अगस्त 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक गुफा बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण गुफा को बंद रखने का फैसला लिया गया है। अग्रिम आदेशों तक किसी भी दर्शनार्थी के दर्शन हेतु पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है।

To Top