Dehradun News

उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं PM मोदी, तैयारियां शुरू

pm Modi
Ad

Delhi-Dehradun Expressway : PM Modi Visit : Uttarakhand Development : Dat Kali Temple : Infrastructure Boost : नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा इस बार आस्था और विकास का संगम बन सकता है। माना जा रहा है कि अप्रैल में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए आने वाले प्रधानमंत्री देहरादून स्थित प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर में दर्शन भी कर सकते हैं।

प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उद्घाटन समारोह के लिए डाट काली मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की भूमि को संभावित स्थल के रूप में देखा जा रहा है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

करीब 11,970 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के लिए गेमचेंजर परियोजना माना जा रहा है। 211 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद देहरादून से दिल्ली तक की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी।

इस परियोजना का 12 किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड में एलिवेटेड रोड के रूप में बनाया गया है…जिससे यातायात और भी सुगम होगा। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर चारधाम यात्रा और वीकेंड टूरिज्म के लिए यह मार्ग काफी लाभकारी साबित होगा।

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे का अंतिम छोर डाट काली क्षेत्र के पास ही होगा…इसलिए लोकार्पण कार्यक्रम भी यहीं आयोजित करने की तैयारी है…ताकि शहर के ट्रैफिक पर ज्यादा असर न पड़े।
प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, वीवीआईपी मूवमेंट और जनसुविधाओं को लेकर भी विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री के संभावित दौरे पर टिकी हैं…जिसे राज्य के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top