
PM Modi Dehradun Visit | Roadshow Dehradun | Delhi Dehradun Expressway Launch | Uttarakhand News | Modi Roadshow Route | Dat Kali Temple Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा भव्यता और जनभागीदारी के लिहाज से ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस बार देहरादून में उनका पहला रोड शो आयोजित किया जाएगा…जो करीब 12 से 14 किलोमीटर लंबा होगा और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश करेगा।
रोड शो के दौरान विभिन्न स्थानों पर कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्य व पारंपरिक संगीत के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। पूरे मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देवभूमि की पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री करीब दो घंटे देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वे मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और गढ़ी कैंट क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे प्रधानमंत्री देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह यूपी के गणेशपुर जाएंगे और फिर दोपहर करीब 12 बजे मां डाट काली मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेसवे का उद्घाटन और जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर करीब 2 बजे वापस लौटेंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में लोगों के रोड शो और जनसभा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस आयोजन को उत्तराखंड के विकास और सांस्कृतिक पहचान के प्रदर्शन का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है…जिसमें जनता उत्सव की तरह भागीदारी करेगी।






